DURGAPUR

दिनदहाड़े पुलिस आवास में दुस्साहसिक चोरी

बंगाल मिरर,  दुर्गापुर : दुर्गापुर में दिनदहाड़े पुलिस आवास में दुस्साहसिक चोरी की घटना घटी। . पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस का घर सुरक्षित नहीं तो बाकी लोग कहां रहेंगे। अपराधियों ने पुलिस के घर पर हमला बोल दिया, वो भी दोपहर में. दुर्गापुर के सिटी सेंटर आउटपोस्ट अंतर्गत डी टाइप सरकारी आवास आवास में पुलिस कांस्टेबल संजय अकुली के घर में दुस्साहसिक चोरी की घटना घटी।

बदमाशों ने घर की अलमारी तोड़ कर पंद्रह हजार रुपये नकद व सोना चुरा लिया. दोपहर करीब एक बजे संजय बाबू की पत्नी अपने बेटे को स्कूल से लाने के लिए घर में ताला लगाकर गयीं थी बीस मिनट बाद पुलिस अधिकारी की पत्नी घर लौटीं तो देखा. दरवाजा टूटा हुआ था, अलमारी अस्त-व्यस्त थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बहरहाल, शहर के बीचोबीच सरकारी आवास में दुस्साहसिक चोरी की घटना से अब स्थानीय लोग दहशत में हैं. यदि दोपहर के समय पुलिस के घर में दुस्साहसिक चोरी हो जाए तो स्थानीय लोगों की सुरक्षा कहां है

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *