ASANSOL

Asansol होकर 31 जोड़ी Kumbh Mela Special Trains

बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol होकर 6 जोड़ी Kumbh Mela Special Trains। प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत 13जनवरी से होने जा रही है। यह महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। इसमें देश एवं विदेश से करोड़ों की संख्या में लोग पवित्र संगम मेंडुबकी लगाने के लिए आयेंगे। पूर्व रेलवे द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। हावड़ा से आसनसोल होते हुए प्रयागराज, टूंडला, भिंड के लिए स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत 1 जनवरी से ही हो जाएगी
महाकुंभ मेला 12 साल में एक बार होने वाला खगोलीय आयोजन है, जो दुनिया भर के लाखों श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। इस पृथ्वी पर सबसे बड़े मानव समागम के रूप में पहचाने जाने वाले महाकुंभ को आस्था, भक्ति और परंपरा का उत्सव माना जाता है। इस भव्य आध्यात्मिक समागम में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की 06 जोड़ी ट्रेनें चलाने में हर्ष हो रहा है, जो हावड़ा और टूंडला, हावड़ा और भिंड के बीच चलेगी।

03021 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल दिनांक 01/01,02/01, 03/01, 04/01, 05/01, 06/01,07/01,08/01,16/01,20/01, 24/01/2025, 05/02, 07/02, 14/02, 21/02 और 26/02/2025 (16 ट्रिप) हावड़ा से 19:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन 19:20 बजे टूंडला पहुंचेगी। 03022 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल दिनांक 03/01, 04/01, 05/01, 06/01, 07/01, 08/01, 09/01/, 10/01, 18/01, 22/01, 26/01/2025, 07/02, 09/02, 16/02, 23/02 और 28/02/2025 (16 ट्रिप) टूंडला से 11:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।





03023 हावड़ा – टूंडला कुंभ मेला स्पेशल दिनांक 20/01, 22/01, 23/01/2025, 16/02, 17/02, 18/02, एवं 20/02/2025 को (07 ट्रिप) हावड़ा से 00:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 02:30 बजे टूंडला पहुंचेगी।  03024 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल दिनांक 24/01/2025, 17/02, 18/02, 19/02, 21/02/2025 को (07 ट्रिप) टूंडला से 11:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।

03025 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 28.02.2025 को 05:45 बजे हावड़ा से (01 ट्रिप) रवाना होगी तथा अगले दिन 06:30 बजे टूंडला पहुंचेगी। 03026 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 01.03.2025 को 11:20 बजे टूंडला से (01 ट्रिप) रवाना होगी तथा अगले दिन 15:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। उक्त ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आसनसोल मंडल के दुर्गापुर तथा आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।

03029 हावड़ा – टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 23.01.2025, 06.02.2025 और 20.02.2025 को (03 ट्रिप) हावड़ा से 19:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन 20:15 बजे टूंडला पहुंचेगी। 03030 टूंडला – हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 25.01.2025, 08.02.2025 और 22.02.2025 को (03 ट्रिप) टूंडला से 03:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 03:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। उक्त ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।



03031 हावड़ा-भिंड कुंभ मेला स्पेशल 01.01.2025, 18.01.2025 और 19.02.2025 को (03 ट्रिप) हावड़ा से 00:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 01:05 बजे भिंड पहुंचेगी। 03032 भिंड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 02.01.2025, 19.01.2025 और 20.02.2025 को (03 ट्रिप) भिंड से 03:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 03:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। उक्त ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशन पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।

03033 हावड़ा – भिंड कुंभ मेला स्पेशल 26.01.2025 को 00:30 बजे हावड़ा से (01 ट्रिप) रवाना होगी और अगले दिन 01:05 बजे भिंड पहुंचेगी। 03034 भिंड – हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल 27.01.2025 को 03:30 बजे भिंड से(01 ट्रिप) रवाना होगी  और अगले दिन 03:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।

प्रयागराज के लिए पूर्व रेलवे की 34 नियमित ट्रेन

प्रयागराज के लिए अन्य नियमित ट्रेनेंस्पेशल ट्रेनों के अलावा, पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र से यात्रा शुरू करने वाली निम्नलिखित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें भी महा कुंभ मेले के अवसर पर पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज की यात्रा के लिए उपलब्ध हैं।1. 12333/12334 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस। 2. 12301/12302 हावड़ा-नई दिल्ली-हावडा राजधानी एक्सप्रेस (गया होकर)। 3. 12305/12306 हावड़ा-नई दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (पटना होकर)। 4. 12311/12312 हावड़ा-कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस। 5. 12307/12308 हावड़ा-जोधपुर-हावडा एक्सप्रेस। 6. 22307/22308 हावड़ा- बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस। 7. 12303/12304 हावडा-नई दिल्ली-हावडा पूर्वा एक्सप्रेस (पटना होकर) । 8. 12381/12382 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (गया होकर)। 9. 12323/12324 हावड़ा-बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस। 10. 12938/12937 हावड़ा गांधीधाम-हावड़ा गरबा एक्सप्रेस।

11. 12987/12988 सियालदह-अजमेर सियालदह एक्सप्रेस। 12. 12315/12316 कोलकाता- उदयपुर सिटी-कोलकाता अनन्या एक्सप्रेस। 13. 12496/12495 कोलकाता-बीकानेर-कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस। 14. 12319/12320 कोलकाता-ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस। 15. 22197/22198 कोलकाता-वीजीएल झाँसी-कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस। 16. 12942/12941 आसनसोल-भावनगर-आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस। 17. 22459/22460 मधुपुर-आनंद विहार (टी)-मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस। 18. 22465/22466 मधुपुर-आनंद विहार (टी)- मधुपुर एक्सप्रेस। 19. 12235/12236 मधुपुर-आनंद विहार (टी) मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस। 20. 14049/14050 गोड्डा-दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस। 21. 12349/12350 गोड्डा-नई दिल्ली-गोड्डा हमसफ़र एक्सप्रेस। 22. 12321/12322 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई-हावड़ा मेल। 23. 12175/12176 हावड़ा-ग्वालियर- हावड़ा चंबल एक्सप्रेस। 24. 12177/12178 हावड़ा-मथुरा-हावड़ा चम्बल एक्सप्रेस। 25. 20975/20976 हावड़ा-आगरा कैंट-हावड़ा चम्बल एक्सप्रेस। 26. 22912/22911 हावड़ा-इंदौर- हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस। 27. 12361/12362 आसनसोल-सीएसएमटी मुंबई-आसनसोल एक्सप्रेस। 28. 19436/19435 आसनसोल-अहमदाबाद-आसनसोल एक्सप्रेस। 29. 11428/11427 जसीडीह- पुणे-जसीडीह एक्सप्रेस। 30. 22311/22312 गोड्डा-लोकमान्य तिलक (टी)-गोड्डा एक्सप्रेस। 31. 22948/22947 भागलपुर-सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस। 32. 12335/12336 भागलपुर लोकमान्य तिलक (टी)-भागलपुर एक्सप्रेस। 33, 13423/13424 भागलपुर-अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस। 34. 22405/22406 भागलपुर-आनंद विहार (टी) भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस।

Kumbh special trains list

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!