ASANSOL

Asansol MVI पर जांच के नाम पर परेशान करने का आरोप, हंगामा

बंगाल मिरर, आसनसोल : बंगाल झारखंड सीमा पर डुबुरडीही चेक पोस्ट पर में आज एक अजीबोगरीब वाकया पेश आया रोज की तरह जब बस चालक और अन्य परिवहन कर्मी अपने-अपने काम में व्यस्त थे तब एक गाड़ी में तीन व्यक्ति आय उस गाड़ी पर आरटीओ लिखा हुआ था उन्होंने कुछ बस चालकों को रोक उनसे उनके परमिट मांगे बस चालकों का कहना है कि उन तीन व्यक्तियों ने उनसे उनके मोबाइल ले लिए और स्विच ऑफ कर दिया इसके बाद उन्होंने कहा कि बसों का परिचालन अवैध तरीके से हो रहा है और तकरीबन आधे घंटे तक उनसे पूछताछ करते रहे जब बस चालकों ने उन तीन व्यक्तियों से पूछा कि मामला क्या है तो उन लोगों ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया जब एक बस चालक ने बस के मालिक से बात करने की बात कही तो आप है कि उन तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने बस चालक को एक थप्पड़ भी मारा बस चालकों का कहना है कि उन तीन व्यक्तियों ने उनके मोबाइल और लाइसेंस ले लिए और लौटाए नहीं। आखिरकार जब देरी की वजह से बस के यात्री हंगामा करने लगे तो वह लोग चले गए। 

यह बसें जब आसनसोल बस स्टैंड पहुंची तो यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया बस चालकों और परिवहन करवाने भी अपनी आप बीती सुनाई। वहीं घटना की सूचना पाकर श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया भी आसनसोल बस स्टैंड पहुंचे और उन्होंने कहा कि इस बारे में वह मंत्री मलय घटक और आईएनटीटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक से शिकायत करेंगे उन्होंने कहा कि अगर। ऐसी कोई बात है जहां पर बसों का अवैध परिचालन हो रहा है या जरूरी दस्तावेज नहीं है तो कानून के मुताबिक काम करना चाहिए कोई मोटर व्हीकल अधिकारी किसी परिवहन करने पर हाथ नहीं उठा सकता और अगर कोई सामान जप्त किया भी गया है तो उसका सीजर लिस्ट देना होगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने यहां के आरटीओ से बात की है।

वही आरटीओ मृणमय मजूमदार ने मारपीट के आरोप से इनकार करते हुए कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की रूटीन जांच की जा रही थी । किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है ना ही किसी का मोबाइल छीना गया है। उन लोगों के पास ओरिजिनल ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था सिर्फ जेरॉक्स थी । वहीं बस के छत पर बहुत ज्यादा माल लोड था

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!