ASANSOL

Paschim Bardhaman Voter List : 15 हजार 224 वोटर बढ़े

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्द्धमान जिला शासक कार्यालय के सभागार में जिला शासक पोन्नाबलम एस की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे । इसके अलावा जिला शासक सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे । इस दौरान 2025 के अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। यहां पर विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी कुछ शिकायत रखी। प्रशासन के समक्ष फर्जी वोटर का मामला उठाया गया । कहा वोटर लिस्ट में सुधार चलाया जाता है लेकिन फिर भी फर्जी वोटर रह जाते हैं । जिला प्रशासन को चाहिए कि फर्जी वोटर को हटाया जाए । ताकि चुनाव प्रक्रिया के निष्पक्षता को सुनिश्चित किया जा सके। जिन मतदाताओं की मौत हो चुकी है उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाने पर सभी राजनीतिक दलों द्वारा जोर दिया गया।

डीएम पोन्नाबलम एस ने बताया कि इस बार जिले नए मतदाताओं संख्या 15 हजार 224 बढ़ी है, जिसके बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 18 हजार 699 हो गई है। 2024 में कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 03 हजार 475 थी। आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन युवा मतदाताओं को सम्मानित किया जायेगा। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में सात आसनसोल लोकसभा तथा दो बर्द्धमान – दुर्गापुर लोकसभा के अधीन आते हैं। जिले की आनुमानिक जनसंख्या 32 लाख 31 हजार 906 है। यहां कुल मतदाता 23 लाख 18 हजार 699 है। इसमें 11 लाख 78 हजार 703 पुरुष तथा 11 लाख 39 हजार 953 महिला मतदाता हैं। वहीं तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 43 है। जिले में सबसे अधिक 2 लाख 87 हजार 995 मतदाता आसनसोल उत्तर और सबसे कम 2 लाख 15 हजार 507 वोटर पांडवेश्वर विधानसभा में है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!