ASANSOL

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्वामी विवेकानंद व्यायामागार की ओर से प्रभातफेरी, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल: आसनसोल -धादका महंगु साव मोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद व्यायामागार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में रविवार स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उनकी चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद क्लब परिसर से गाजे बाजे के साथ एक भव्य प्रभातफेरी निकाली गई।इस दोरान सड़क किनारे खड़े लोगों को लड्डू खिलाया गया। प्रभातफेरी नार्थ थाना होते हुए जेसी बोस लेन पहुंची। वहां से रुपकथा सिनेमा होकर आरके डंगाल स्थित पंजाबी पाड़ा पुल से वापस धादका मंहगू साव मोड़ पहुंच कर प्रभातफेरी समाप्त की गई।इस कार्यक्रम का आरके डंगाल की वयोवृद्ध यशोदा देवी गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया ‌। इस दौरान 10 सिनियर सिटीजनो को जिनकी उम्र 80के पार थी को सम्मानित किया गया।

आयोजक सह शहीद मंगल पाण्डेय कमेटी के संस्थापक और संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकृष्ण मिश्रा ने बताया कि इसी व्यायामागार में अभ्यास कर बाड़ी बिल्डिंग में 2024 में उन्हें पश्चिम बर्दवान जिले का जूनियर मनोहर आईच की उपाधि देकर सम्मानित किया गया था। वे फिलहाल 84साल के है लेकिन हर दिन व्यायाम करना नहीं भूलते हैं। मौके पर प्रवीर बोस,भवतोष चटर्जी, हेमंत मिश्रा, अरविंद सिंह, मुनि वर्णवाल,सुनील यादव, प्रेम प्रसाद, चंदन प्रसाद,रामदहिन गिरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *