ASANSOL

Rajdhani, Duronto Express समेत महत्वपूर्ण ट्रेनें रद, यात्रा से पहले कर लें चेक

महाकुंभ के कारण ट्रेनों के रूट बदलें, कई चलेंगी लेट से

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Rajdhani Express Cancellation News )   रेलवे ने महाकुंभ-2025 के दौरान कुछ ट्रेनों को विनियमित करने का निर्णय लिया है। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल से संबंधित ट्रेनों को निम्नानुसार मार्ग-परिवर्तित (डायवर्ट), रद्द और पुनर्निर्धारित किया जाएगा। 29 को मौनी अमावस्या है। इसमें करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। इसलिए रेलवे ने 28 से 30 तक ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है। इस कारण राजधानी, दूरंतो जैसे महत्वपूर्ण ट्रेनें भी रद रहेगी।

इन ट्रेनों का मार्ग-परिवर्तन :*

•         12330 आनंद विहार-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (29.01.2025 को होने वाली यात्रा) को इसके वर्तमान मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-मिर्जापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बजाय कानपुर सेंट्रल-लखनऊ चारबाग-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के परिवर्तित रास्ते चलाया जाएगा।

•         12380 अमृतसर-सियालदह जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (02.02.2025 को होने वाली यात्रा) को इसके वर्तमान मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-मिर्जापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बजाय कानपुर सेंट्रल-लखनऊ चारबाग-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के परिवर्तित रास्ते चलाया जाएगा।

•         12329 सियालदह – आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (28.01.2025 को होने वाली यात्रा) को इसके वर्तमान मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन – मिर्ज़ापुर – प्रयागराज – कानपुर सेंट्रल के बजाय पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन – वाराणसी – जंघई – उन्नाव – कानपुर सेंट्रल के परिवर्तित रास्ते चलाया जाएगा।

•         12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (29.01.2025, 30.01.2025, 03.02.2025 और 04.02.2025 को होने वाली यात्रा) को इसके वर्तमान मार्ग प्रयागराज-मिर्जापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बजाय प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के परिवर्तित रास्ते चलाया जाएगा।

राजधानी समेत इन ट्रेनों का रद्दकरण :*


•         12314 नई दिल्ली – सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस (29.01.25 और 30.01.25 को होने वाली यात्रा)

•         12260 बीकानेर – सियालदाह दुरंतो एक्सप्रेस (28.01.2025 को होने वाली यात्रा)
                                                                                                                                                                                                              •         12313 सियालदाह – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (28.01.25 और 29.01.25 को होने वाली यात्रा)

•         12259 सियालदाह – बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस (29.01.2025 को होने वाली यात्रा)

•         12307 हावड़ा – जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (26.01.2025 को होने वाली यात्रा)

•         12308 जोधपुर – हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (28.01.2025 को होने वाली यात्रा)

•         22307 हावड़ा – बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (31.01.2025 को होने वाली यात्रा)

•         22308 बीकानेर – हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (02.02.2025 को होने वाली यात्रा)

•         12311 हावड़ा – कालका नेताजी एक्सप्रेस (26.01.2025 और 31.01.2025 को होने वाली यात्रा)

•         12312 कालका – हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस (28.01.2025 और 02.02.2025 को होने वाली यात्रा)

•         22466 आनंद विहार टर्मिनल – मधुपुर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (यात्रा 29.01.2025 को होने वाली यात्रा)

•         22465 मधुपुर – आनंद विहार टर्मिनल बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (यात्रा 30.01.2025 को होने वाली यात्रा)

•         12941 भावनगर टर्मिनस – आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस (यात्रा 28.01.2025 को होने वाली यात्रा)

•         12942 आसनसोल पारसनाथ – भावनगर टर्मिनस पारसनाथ एक्सप्रेस (यात्रा 30.01.2025 को होने वाली यात्रा)

*ट्रेनों का पुनर्निर्धारण :*

• 22308 बीकानेर – हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (यात्रा 29.01.2025 को शुरू होगी) को 6 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा और यह बीकानेर से 23:55 बजे के बजाय 05:55 बजे प्रस्थान करेगी और प्रयागराज जंक्शन से 15:45 बजे प्रस्थान करेगी।

• 12495 बीकानेर – कोलकाता प्रताप सुपरफास्ट एक्सप्रेस (यात्रा 30.01.2025 को शुरू होगी) 4 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी और बीकानेर से 06:00 बजे के बजाय 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और प्रयागराज जंक्शन से 22:10 बजे प्रस्थान करेगी।

• 12308 जोधपुर – हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (यात्रा 03.02.2025 को शुरू होगी) 6 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी और जोधपुर से 23:55 बजे के बजाय 05:55 बजे प्रस्थान करेगी और प्रयागराज जंक्शन से 15:45 बजे प्रस्थान करेगी।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *