RANIGANJ-JAMURIA

जामुड़िया में आदिवासियों की जमीन हड़प रहे माफिया, प्रदर्शन

बंगाल मिरर, जामुड़िया :  शनिवार को जामुड़िया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए आदिवासी समुदाय के लोग मिलन समिति मैदान में एकत्र हुए। यहां से एक रैली निकाली गई और जामुड़िया बाज़ार होते हुए जामुड़िया थाना तक पहुंची। थाने के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भू माफिया आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं । उनके पूजा स्थल पर भी कब्जा किया जा रहा है । आदिवासियों के लिए संविधान में जो कानून बनाए गए हैं उनको लागू करने की मांग की।

लुखु बेसरा ने कहा कि आज कुछ मांगों के समर्थन में जमुरिया थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया । उन्होंने कहा कि बोरिंगडांगा मैं आदिवासी समाज के पूजा स्थल पर जमीन माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इसके इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के किसानों के जमीनों पर भी जमीन माफिया कब्जा कर रहे हैं। जिन जमीनों पर आदिवासी समाज के लोग सदियों से रहते आए हैं , उन जमीनों से उन्हें न हटाया जाएष इस मौके पर यहां मानिक हेराम, बब्लू हासदा, लखु बेसरा, तपन माड्डि, मंगल किस्कू सहित अन्य आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *