DURGAPUR

Panagarh में गाड़ी का चेसिस नंबर बदलने का खेल, 3 गिरफ्तार

बंगाल मिरर, दुर्गापुर: कांकसा थाने की पुलिस ने 3 लोगों को अवैध रूप से पंचिंग कर गाड़ी का चेचिस नंबर बदलते हुए पकड़ा। पकड़े गए 3 लोगों में पानागढ़ निवासी सोनू जयसवाल, अंगद जयसवाल और गौतम कुमार शामिल हैं। कांकसा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार तीनों लोगों को आज दुर्गापुर महकमा न्यायालय में पेश किया।

कांकसा थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की दोपहर गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने पर कांकसा थाना की पुलिस ने पानागढ़ बाजार बाइपास के पास छापेमारी की तो वहां एक लॉरी का चेचिस नंबर बदलने का काम चल रहा था।  दो ट्रकों में एक ही चेचिस नंबर होने के कारण पुलिस ने तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जब आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया तो न्यायाधीश ने तीन दिनों के लिए पुलिस की हिरासत का आदेश दिया।  पुलिस को यह भी पता चला कि ट्रक को बिहार से लाया गया था। पुलिस का अनुमान है कि कोई और  भी घटना में शामिल हैं या नहीं कांकसा थाने की पुलिस ने इसकी जांच कर रही है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *