ASANSOL

Asansol : सेंट्रम मॉल में कारीगरी मेला का मंत्री ने किया उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Karigori Mela ) इंडिया पावर की तरफ से सृष्टि नगर के सेंट्रम मॉल में छठवां कारीगरी मेले का आयोजन किया गया यहां पर राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा यहां पर इंडिया पावर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सोमेश दास गुप्ता सेल आईएसपी के अधिकारी तथा उद्योग जगत से अन्य महत्वपूर्ण लोग यहां पर मौजूद थे यहां सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया उन्हें पुष्प कुछ दिया गया और उत्तरीय ओढ़ाया गया।

इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य की कमान संभालने के बाद इस तरह के विभिन्न विभागों में मेलों का आयोजन किया जा रहा है जिससे कि राज्य की उत्पादकता बढ़ रही है चाहे वह किसान मेला हो या हस्तशिल्प मेला पुस्तक मेला पहले से ही होता रहा है उन्होंने कहा कि इस तरह के मेलों का कुछ लोग इंतजार करते रहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनको उनके व्यापार में फायदा मिलेगा उन्होंने कहा कि इंडिया पावर द्वारा आज जो इस मेले का आयोजन किया गया है उससे यहां के जो हस्तशिल्प कलाकार हैं उनको काफी फायदा मिलेगा

हालांकि उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि इस मेले को तीन दिन नहीं 7 दिनों के लिए करना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सके और यहां पर जो लोग स्टॉल लगाने आएंगे उनको भी एक बेहतर माहौल मिल सके ताकि उनको यहां से और ज्यादा फायदा हो वही सोमेश दास गुप्ता ने कहा कि इस मेले में 50 स्टाल लगाए गए हैं और राढ़ बंगाल के विभिन्न हिस्सों से हस्तशिल्पी कलाकार यहां पर आए हैं जो यहां पर अपना स्टॉल लगाए हैं उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि यह मेला अपने छठे वर्ष में प्रवेश कर गया इसके लिए उन्होंने मंत्री मलय घटक को धन्यवाद दिया जिनके मार्गदर्शन में इस मेले का कलेवर हर साल बढ़ता जा रहा है

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *