ASANSOL

Asansol Accident : कार – स्कूटी को टक्कर मारते हुए डंपर घुसा दुकान में

बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय: ( Asansol Accident News ) शाम को एक डंपर सड़क से उतरकर एक दुकान में घुस गया। यह घटना आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के सेनरेले रोड के लोअर कुमारपुरमोड़ पर घटी. डंपर ने दुकान में घुसने से पहले सामने खड़ी एक स्कूटी और चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी। दुकानदार के साथ-साथ दोनों वाहनों के चालक व यात्री बाल-बाल बच गये. इस घटना से इलाके में व्यापक तनाव फैल गया. उन्होंने सबसे व्यस्त व घनी आबादी वाले सेनरेले रोड पर सुबह से शाम तक डंपर जैसे भारी मालवाहक वाहन चलाने पर नाराजगी जताई।

उनका दावा है कि वाहनों को रात 10 बजे से सुबह तक चलने के लिए कहा गया है. लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी इस मामले पर कोई ध्यान नहीं देते है।सेनरेले रोड पर लोअर कुमारपुर मोड़ से सटे इलाके के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की शाम आसनसोल के जुबली मोड़ से काले डस्ट से लदा एक डंपर भगत सिंह मोड़ की ओर जा रहा था। यहां अचानक डंपर अनियंत्रित हो गया और पहले एक चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी. फिर खड़ी स्कूटी को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गया। घटना में दो कारें और एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान मालिक रंजीत साव बाल-बाल बच गये. घटना के तुरंत बाद  डंपर का चालक भाग निकला।
इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया. सूचना मिलने पर आसनसोल साउथ थाना पुलिस और ट्रैफिक गार्ड पुलिस मौके पर पहुंची. काफी कोशिशों के बाद पुलिस ने वाहनों को वहां से हटाया, यातायात सामान्य किया और स्थिति को नियंत्रित किया.

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!