ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP पर शेड का काम बंद कराने का आरोप

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: बर्नपुर के नेपाली-धौड़ा क्षेत्र में आज मंदिर के सामने शेड  निर्माण का कार्य चल रहा था, लेकिन निवासियों ने शिकायत की कि ईसको के सुरक्षा अधिकारियों ने आकर नेपाली-दुर्गा मंदिर मे शेड निर्माण का कार्य रुकवा दिया। लोगों का कहना है कि यह मंदिर लगभग 100 वर्षों से यहां बना हुआ है।  यहां रहने वाले बहुत से लोग यहां पूजा करने के लिए  आते हैं   क्योंकि कोई सेड नहीं था, उन्हें कठिनाई होती है। उन्होंने स्थानीय पार्षद को बोलकर शेड की व्यवस्था की थी। आज शेड का निर्माण किया जा रहा था  लेकिन इस्को सुरक्षा अधिकारियों ने आकर काम बंद कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वह यहां पर शेड का निर्माण करना चाहते हैं ताकि यहां आने वाले आम लोगों को सुविधा हो। लेकिन इस्को अधिकारी इसकी अनुमति नहीं दे रहे हैं। हमने इस संबंध में स्थानीय पार्षद अशोक रुद्र से बात कि तो उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि जब आसनोल नगर निगम या स्थानीय पार्षद कुछ भी करते हैं, तो इस्को अधिकारी  बाधा डालते हैं कि कई नेपाली लोग यहां रहते हैं जो पीढ़ियों से इस्को के लिए काम करते हैं। लेकिन आज जब वे पुराने दुर्गा मंदिर में एक शेड का निर्माण  कर रहे हैं, तो यह बाधित हो रहा है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *