ASANSOL

Asansol Esi Hospital का हुआ कायाकल्प और होगा विकास :  मंत्री मलय घटक

नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का दीक्षांत समारोह

बंगाल मिरर, आसनसोल :  आसनसोल के ईएसआई हॉस्पिटल के नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग लेने वाली नर्सों का आज कन्वोकेशन हुआ। इस मौके पर इस ट्रेनिंग सेंटर से नर्सिंग की ट्रेनिंग प्राप्त करने वाली नर्सों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए इस दौरान यहां राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इस अवसर पर विधायक हरे राम सिंह आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अतनु भद्र आदि उपस्थित थेउन्होंने कहा कि आज यहां से जो नर्से ट्रेनिंग लेकर जा रहे हैं वह आने वाले समय में देश और समाज की सेवा करेंगे उन्होंने कहा की कोशिश की जा रही है कि जिस तरह से कोलकाता के जोका में ईएसआई मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल है ठीक उसी तरह आसनसोल में भी किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में आसनसोल के ईएसआई हॉस्पिटल का कायाकल्प हुआ है चाहे वह नेत्र विभाग हो या दंत विभाग या फिर डायलिसिस विभाग हो या ऑपरेशन थिएटर हर विभाग में विकास हुआ है यहां पर दंत विभाग के लिए आधुनिकतम चेयर लाया गया है निशुल्क डायलिसिस की जा रही है ऑपरेशन थियेटरों की संख्या बढ़ाई गई है कहां जा सकता है कि आसनसोल का यह हॉस्पिटल अब यहां काम करने वाले श्रमिकों और अन्य मजदूरों के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है दूसरी तरफ हमने जब कुछ नर्सों से बात की तो उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षो से वह लोग यहां पर ट्रेनिंग ले रहे हैं यहां का माहौल बहुत ही अच्छा है और जिस तरह से यहां के शिक्षकों द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है उससे उन्हें काफी सुविधा होती है उन्हें अपने काम के बारे में काफी कुछ सीखने को मिलता है जो उनके लिए भविष्य में काफी फायदेमंद होगा इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लड़कियों और महिलाओं को नर्सिंग की ट्रेनिंग देने के लिए इस तरह के नर्सिंग कॉलेज खोलने के पहल की सरहना कि उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!