ASANSOL-BURNPUR

Burnpur : घर से लाखों की चोरी

बंगाल मिरर, एस सिंह , बर्नपुर : बर्नपुर का रहने वाला आशीष दास का परिवार 21 तारीख को व्यक्तिगत कार्य से देवघर गया था । जब कल यह परिवार वापस आया तो उसने देखा कि उनके घर में चोरी हो चुकी है । घर के मालिक आशीष दास से जब हमने बात की तो हमें बताया कि वह लोग अपने व्यक्तिगत काम से देवघर गए हुए थे कल जब वह लोग वापस आए तो उन्होंने अपने घर के बाहर के दरवाजे का ताला खोल वह यथावत था लेकिन जब उन लोगों ने घर में प्रवेश किया तो देखा कि घर की अलमारी खुली हुई है और सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है।

देखने की कोशिश की की आखिर क्या हुआ है तब उन्हें पता चला की अलमारी में रखा 13000 नगद और तकरीबन साढ़े पांच लाख रुपए के गहने चोरी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि हीरापुर थाने की पुलिस को खबर दी गई है पुलिस मौके पर आई थी और उन्होंने जांच शुरू कर दी है उन्होंने कहा कि देख कर ऐसा लग रहा है कि अपराधी घर के पिछले हिस्से से घर में घुसे थे और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!