ASANSOL

Burnpur रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर :  रामनवमी के शुभ अवसर   पर सोमवार की शाम बर्नपुर शिवस्थान से नगर भ्रमण के लिए शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें 14 महावीर दल अखाड़ों  ने हिस्सा लिया हजारों की संख्या में महिला पुरुष युवक बच्चे हाथ में राम नाम का झंडा लेकर जय श्रीराम का उदघोष करते हुए नगर भ्रमण की जो बर्नपुर के स्टेशन रोड से गुजरते हुए बर्नपुर बस अड्डा से वापस मंदिर में समाप्त हुआ रामनवमी की यह शोभायात्रा शिवस्थान मंदिर अखाड़ा के नेतृत्व में निकाली गयी और इसमें बर्नपुर की विभिन्न जगहों के 14 से अधिक अखाड़ा शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान राम की एक सुंदर प्रतिमा भी थी। कई सारी झाकियां भी थीं। खास बात थी बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे इस शोभायात्रा में शामिल हुए।रामनवमी की शोभायात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की व्यापाक व्यवस्था की गई थी।

जुलूस में अनूप माझी उत्पल सेन  पार्षद गुरमीत सिंह अशोक रुद्र कहकशा रियाज  कुंदन झा संदीप  झा राजेश सिंह संजय सिंह सरवन शाह लव शाह ॐ प्रकाश सिंह राजेश पांडे संग्राम सिंह गौरी शंकर सिंह अमित सिंह बलबीर सिंह विक्की वाधवा शशि सिंह हृदय चौबे अक्षय घोष अभिक गोस्वामी विधायक अग्नि मित्रा पाल  भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी बिनोद यादव  यदुवंशी समाज की ओर से कैंप लगाया गया था जिसमें मनोज यादव बिरजू यादव राइफल यादव शेरू यादव मोनू मिराज अख्तर  पवन गुटगुटदिया आदि उपस्थित थे पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था थी मौके पर एसीपी इप्शिता दत्त  इंस्पेक्टर अशोक सिंह महापात्र हीरापुर थाना प्रभारी तन्मय राय थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *