ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP पर कई गुणा सेवा शुल्क बढ़ाने का आरोप, सीजीएम को ज्ञापन

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : बर्नपुर सेल इस्पात संयंत्र (आईएसपी) के टाउन सर्विस सीजीएम कार्यालय के समीप बर्नपुर स्टेशन रोड के व्यवसायियों और नागरिकों ने  सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आसनसोल नगर निगम के तृणमूल कांग्रेस पार्षद अशोक रुद्र के नेतृत्व में दबाव बनाया। इन समस्याओं में दैनिक जल आपूर्ति की कमी, बिजली से संबंधित परेशानियां, एयर कंडीशनर (एसी) मशीनों की स्थापना पर अत्यधिक शुल्क, और कचरा सफाई व व्यावसायिक कर में कई गुना वृद्धि शामिल हैं। इन मुद्दों को लेकर सीजीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया।


पार्षद अशोक रुद्र ने बताया कि इन समस्याओं और मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई है, और जल्द ही समाधान की उम्मीद है। सेल आईएसपी ने शुल्क वृद्धि कर बोझ बढ़ा दिया है। इसलिए इनमें कटौती की मांग रखी गई है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!