ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP यूनियन चुनाव की सरगर्मी तेज, 10 बीएमएस में शामिल

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : SAIL ISP यूनियन चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद यूनियन मान्यता के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। आगामी 23 मई को मतदान होगा। इसके पहले : IISCO स्टील प्लांट में BMS की राष्ट्रवादी विचारधारा को अपनाते हुए 10 कर्मचारियों ने झंडा थाम लिया। बीएमसी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि IISCO स्टील प्लांट, बर्नपुर के रॉ मटेरियल हैंडलिंग प्लांट (RMHP) विभाग के 10 कर्मठ और समर्पित कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ (BMS) की राष्ट्रवादी और श्रमिक हितैषी विचारधारा को आत्मसात करते हुए संगठन से जुड़ने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। यह कदम न किसी दबाव में, न ही किसी प्रलोभन से, बल्कि राष्ट्र सेवा, श्रमिक सम्मान और स्वाभिमानी विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा के साथ उठाया गया है।

BMS में शामिल होने वाले नए सदस्य हैं: प्रवात कुमार (RMHP) प्रेम कुमार (RMHP) अरिजीत पाइन (RMHP) मिथिलेश वर्मा (RMHP) शशिकांत कुमार (RMHP) गौतम नंदी (RMHP) प्रकाश रंजन (RMHP) सिकंदर राम (RMHP) अरविंद शर्मा (RMHP) रंधीर गुप्ता (RMHP)

इन कर्मचारियों की सहभागिता से बर्नपुर में संगठनात्मक परिवर्तन की लहर और तेज हो गई है। यह केवल एक यूनियन में शामिल होने की घटना नहीं, बल्कि श्रमिकों के अधिकार, आत्मसम्मान और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ एक वैचारिक आंदोलन की शुरुआत है।BMS का मूल मंत्र है—सत्ता नहीं, सेवा; वादे नहीं, कार्य; और सबसे ऊपर—राष्ट्र सर्वोपरि, श्रमिक सर्वोच्च। संगठन का लक्ष्य श्रमिकों के हितों की रक्षा करना और उनके सम्मान को सुनिश्चित करना है। यह कदम बर्नपुर के श्रमिक समुदाय में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।BMS ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे इस संगठन को और सशक्त करें, जो निस्वार्थ भाव से उनके अधिकारों की रक्षा करता है और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहता है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!