ASANSOL

Asansol टॉपरों को नगरनिगम ने किया सम्मानित, मेयर ने घर भेजा संदेश

बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल नगर निगम ने शहर के माध्यमिक और आईसीएसई बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा। इस विशेष पहल के तहत, मेयर बिधान उपाध्याय के संदेश के साथ नगर निगम की एक टीम इन मेधावी छात्र-छात्राओं के घर पहुंची और उन्हें सम्मानित किया।

इस संबंध में मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा, “हमारे शहर के ये होनहार विद्यार्थी आसनसोल का गौरव हैं। उनकी मेहनत और समर्पण न केवल उनके परिवारों, बल्कि पूरे शहर के लिए प्रेरणा का स्रोत है। नगर निगम इन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।” 

नगरनिगम की ओर से आरके मिशन के अभ्र राय, सौमिक दे, ध्रुवज्योति हाजरा तथा आर्य घोष और आईसीएसई टॉपर प्रत्युष राय मिश्रा को नगर निगम की टीम ने टॉपर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों और उनके परिवारों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की और मेयर के प्रेरणादायक संदेश के लिए आभार व्यक्त किया।

यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक प्रयास है, बल्कि अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का एक माध्यम है। आसनसोल नगर निगम की इस पहल को शहरवासियों ने खूब सराहा और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *