ASANSOL

महाराणा प्रताप की जयंती भव्य आयोजन, कब लगेगी मूर्ति ?

बंगाल मिरर, जामुड़िया: महान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज (पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, आसनसोल) की ओर से जामुड़िया के बेनाली भीटी सेंटर प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के लोग भारी उत्साह के साथ शामिल हुए तथा महाराणा प्रताप के तस्वीर पर फूल माला अर्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, कौशल सिंह, प्रेम सिंह, संगठन के अध्यक्ष योगेश सिंह व पप्पू सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर एवं केक काटकर किया। इसके बाद कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान के हमले में मारे गए भारतीयों के लिए एक मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।

इस मौके पर उपस्थित विधायक हरेराम सिंह ने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षत्रिय समाज की यह मांग रही है कि आसनसोल क्षेत्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाया जाना चाहिए। अब वह सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा तैयार हो चुकी है और आगामी छह महीनों के भीतर इसे आसनसोल में स्थापित किया जाएगा। उसी दिन से एक बड़े आयोजन की शुरुआत भी की जाएगी, जिसमें समाज की एकता और उन्नति पर विशेष विचार विमर्श होगा।

इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और आत्मसम्मान को याद किया और आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रेमपाल सिंह, पप्पू सिंह, पवन सिंह, सोदपुर एरिया के एजीएम जितेंद सिंह, मिठानी कोलियरी के मैनेजर उदय कुमार सिंह, योगेश सिंह (ट्रस्ट अध्यक्ष), गुड्डू सिंह (ट्रस्ट सचिव), राजेश सिंह, जितेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, अनिल सिंह, संतोष सिंह, तारकेश्वर सिंह, सुनील कुमार सिंह, संजय सिंह समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार गोपाल सिंह ने किया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *