ASANSOL

Asansol : तालाब भराई की जांच को पहुंची निगम टीम को बाधा, पुलिस ने संभाली स्थिति

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) नागरिकों की शिकायत और आन्दोलन के बाद मेयर बिधान उपाध्याय के निर्देश परव आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 22 में साउथ पीपी अंतर्गत लोअर कुमारपुर में गुरुवार को नगर निगम की टीम  सर्वे करने पहुंची तो तालाब भराई करनेवालों ने सर्वे के कार्य में बाधा दिया। इसके बाद पुलिस और नगरनिगम के अभियंता भी पहुंचे। नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य यह जांचना है कि क्या वास्तव में तालाब को भरने का प्रयास किया गया है। सर्वेक्षण में शामिल एक अधिकारी ने बताया, “हमें स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत मिली थी कि इस तालाब को अवैध रूप से भरा जा रहा है। मेयर बिधान उपाध्याय के निर्देश पर आज इस क्षेत्र का दौरा किया और सर्वे शुरू किया है। सर्वे की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।”

गोवर्द्धन मंडल ने कहा, “हम इस तालाब को बचाने के लिए सालों से आंदोलन कर रहे हैं। यह तालाब हमारे लिए सिर्फ जल स्रोत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पर्यावरण का हिस्सा है। हमने मेयर और नगर निगम से कई बार गुहार लगाई। आज की कार्रवाई से हमें उम्मीद जगी है कि तालाब को बचाया जा सकेगा।”
मेयर बिधान उपाध्याय ने इस मामले में अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी इस सर्वे में सहयोग कर रहा है ताकि तथ्यों की सटीक जांच हो सके। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम द्वारा अगले कदम तय किए जाएंगे उल्लेखनीय है कि नगरनिगम ने पहले ही इस तालाब की भराई को लेकर साउथ पीपी में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत कराई है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!