RANIGANJ-JAMURIA

Bhabishyat Credit Card Scheme शिविर, 5 लाख लोन, 4% ब्याज, 10% सब्सिडी

बंगाल मिरर, रानीगंज: आज रानीगंज के श्री श्री सीताराम भवन के सभागार में इंडियन काउंसिल ऑफ स्माल इंडस्ट्रीज की तरफ से पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा छोटे व्यवसायियों के लिए शुरू किए गए उपक्रम भविष्य क्रेडिट कार्ड का एप्लीकेशन फॉर्म भरने के कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें तकरीबन 20 लोगों के एप्लीकेशन फॉर्म का रजिस्ट्रेशन किया गया।

ज्ञात रहे कि पश्चिम बंगाल सरकार की एमएसएमई विभाग की तरफ से सूक्ष्म ,लघु एवं मध्यम उद्योगों के विभाग की तरफ से भविष्य क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है जिसके अंतर्गत बिना किसी सिक्योरिटी के कोई भी व्यक्ति या महिला जो की 18 से 55 साल के हो, ₹5,00,000 तक की राशि ऋण के रूप में ले सकता है और इसमें महज 4% ब्याज का प्रावधान है और 10 परसेंट सब्सिडी भी है।

कागजातों के रूप में इसमें सिर्फ आधार कार्ड और पैन कार्ड की अनिवार्यता है।अन्य कागजों में उद्यम रजिस्ट्रेशन एवं रेसीडेंशियल सर्टिफिकेट के अलावा एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट की जरूरत पड़ती है जिसमें संबंधित विभाग द्वारा व्यवसायियों को जरूरी सहायता मुहैया कराई जाती है।कार्यक्रम के संयोजक इंडियन काउंसिल ऑफ स्माल इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संदीप भालोटीया ने बताया कि हमारे क्षेत्र में छोटे व्यवसायियों को फॉर्म भरने में काफी दिक्कतें हो रही थी इसलिए उनकी सुविधा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है ताकि उनको इस तरह के लोन लेने की सुविधा हो और वह अपने व्यवसाय को आसानी से कर सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश पातेसरिया, प्रदीप सराया के अलावा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की जोनल प्रमुख श्रीमती स्वीटी लोहिया ने अपना सक्रिय योगदान दिया। श्रीमती स्वीटी लोहिया ने कई लोगों का फॉर्म भरने में भी सहायता की।सभा में मुख्य रूप से उपस्थित रानीगंज के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑफिसर श्री रिंकू कर्मकार, बि डि यो ऑफिस से श्री खवास के अलावा रानीगंज स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर श्री राजकुमार केसरी एवं स्टेट बैंक की लोन ऑफीसर श्रीमती मधुश्री ने उपस्थित लोगों को इस योजना के अलावा अन्य विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को आश्वस्त किया कि उनके संबंधित विभागों द्वारा व्यवसायियों को हर तरह की सुविधा दी जाएगी।

सभा में उपस्थित व्यक्तियों में श्री श्री सीताराम मंदिर के अध्यक्ष श्री विमल बाजोरिया, रानीगंज ज्वैलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बलराम राय, रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व जिला पाल श्री दीनानाथ लोहिया, सीताराम भवन के सचिव श्री संजय डालमिया, श्री गोविंद लोहिया, श्री मनोज शराफ, श्री वासुदेव गोस्वामी, रानीगंज दुर्गा विद्यालय के प्रिंसिपल श्री प्रदीप कुमार राठौर के अलावा राजेश झुनझुनवाला, जगन्नाथ मंडल, शशि सतनालीका , पवन क्याल, महेश पातेसरिया उपस्थित थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!