ASANSOL

Asansol Hutton Road अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, तैयारी पूरी, मेयर ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश

बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol News In hindi ) आसनसोल नगर निगम की ओर से पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि हटन रोड पर सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से बने दुकानों को बुधवार तक हटा लेना होगा। यदि दुकानदार निर्धारित सम य के अंदर ऐसा नहीं करते, तो नगर निगम प्रशासन इन्हें हटा देगा। इस मुद्दे पर मंगलवार को मेयर बिधान उपाध्याय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टीम ने हटन रोड क्षेत्र का दौरा किया। मेयर ने दुकानदारों से अनुरोध किया कि वह गुरुवार से पहले अपनी दुकानें स्वयं हटा लें, क्योंकि हटन रोड पर जल निकासी व्यवस्था को ठीक करने के लिए एक नाला बनाया जाएगा, जिसके लिए इन दुकानों को हटाना आवश्यक है।

इस अभियान को लेकर बुधवार को नगर निगम में मेयर के चैंबर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मेयर बिधान उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चेयरमैन अमरनाथ चट्टोपाध्याय, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, आसनसोल दक्षिण थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज कौशिक कुंडु के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारी और इंजीनियर भी मौजूद थे। बैठक में गुरुवार को होने वाले अभियान और इसे कैसे पूरा किया जाएगा, इस पर चर्चा हुई।


मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम की ओर से घोषणा की गई है कि हटन रोड के दोनों ओर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को दुकानदारों को गुरुवार तक हटा लेना होगा, ताकि वहां नाला बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि 80 लाख रुपये की लागत से इस नाले का निर्माण किया जाएगा। यह नाला इसलिए बनाया जा रहा है ताकि बरसात के मौसम में उस क्षेत्र में जल जमाव न हो। मेयर ने कहा कि मंगलवार को उनकी अगुवाई में नगर निगम की एक टीम ने वहां के दुकानदारों से अनुरोध किया था। मेयर को पूरा विश्वास है कि गुरुवार को शुरू होने वाले इस अभियान में सभी का सहयोग मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम प्रशासन यह काम सभी के भले के लिए कर रहा है, ताकि जल जमाव की समस्या को यथासंभव टाला जा सके।

बुधवार दोपहर से ही आसनसोल नगर निगम की ओर से हटन रोड पर माइक के जरिए प्रचार शुरू कर दिया गया है। इसमें दुकानदारों से कहा जा रहा है कि वे अपनी दुकानों या दुकानों के हिस्सों को सड़क के किनारे से हटा लें। शहरवासी अब इस इंतजार में हैं कि क्या वाकई हटन रोड के दोनों ओर का अतिक्रमण हटेगा और क्या नाला बन पाएगा ?

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *