ASANSOL

Asansol : यौनकर्मियों के अधिकार जागरूकता के लिए “मेगा लीगल अवेयरनेस कैंप

बंगाल मिरर, आसनसोल, एस‌ सिंह/ राजा बंदोपाध्याय: आसनसोल के रवींद्र भवन में गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी, पश्चिम बर्धमान के तत्वावधान में “मेगा लीगल अवेयरनेस कैंप” का आयोजन किया गया। इस कैंप के आयोजन में आसनसोल दुरबार समिति ने सहयोग किया। स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी, पश्चिम बंगाल और दुरबार महिला समन्वय समिति के मार्गदर्शन में इस कैंप का संचालन किया गया। एक समारोह में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कैंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर यौनकर्मियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

इस संदर्भ में स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सदस्य सचिव अर्नब घोषाल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से यौनकर्मियों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं और योजनाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हालांकि, अधिकांश मामलों में यौनकर्मी इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं रखते, जिसके कारण वे इनका लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने आगे कहा कि इस कैंप में यौनकर्मियों को राज्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और यह बताया गया कि वे इन योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की एक टीम कुल्टी के नियामतपुर स्थित लच्छीपुर यौनपल्ली में गई थी। वहां संगठन के अध्यक्ष ने यौनकर्मियों के बच्चों के लिए संचालित स्कूल में कुछ किताबें प्रदान कीं और उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंपों के माध्यम से यौनकर्मियों को जागरूक और लाभान्वित करने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में अन्य लोगों के साथ-साथ आसनसोल के महकुमा शासक (सदर) विश्वजीत भट्टाचार्य भी उपस्थित थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!