ASANSOL

Asansol: STF ने दबोचा हथियारों के वांटेड सौदागर को

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़े ऑपरेशन में मुंगेर के कुख्यात अपराधी महमूद फिरदौस उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नौ आग्नेयास्त्र और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।

FILE PHOTO

आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के जूबिली मोड़ इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महमूद फिरदौस लंबे समय से विभिन्न थानों की नजर में था, लेकिन उसे पकड़ने में पुलिस नाकाम रही थी। STF को गुप्त जानकारी मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। गिरफ्तार फिरदौस को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वर्तमान में उसे कोलकाता ले जाया गया है, जहां STF ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

बरामद आग्नेयास्त्रों में 9 एमएम, 7 एमएम और देसी पिस्तौल शामिल हैं, साथ ही कई कारतूस भी मिले हैं। पुलिस अब जांच कर रही है कि इन हथियारों को किस उद्देश्य से जमा किया गया था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हो सकता है। खास तौर पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फिरदौस का पश्चिम बंगाल में किन व्यक्तियों या समूहों से संबंध है।

STF के एक अधिकारी ने बताया, “महमूद फिरदौस उर्फ लड्डू एक मोस्ट वांटेड अपराधी है। उसके पास से बरामद हथियार और कारतूस गंभीर अपराध की ओर इशारा करते हैं। हम इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।”

इस गिरफ्तारी को पश्चिम बंगाल पुलिस की STF की बड़ी सफलता माना जा रहा है। राज्य पुलिस जांच की प्रगति पर नजर रखे हुए है, और आने वाले दिनों में और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!