ASANSOL

Asansol : मारवाड़ी युवा मंच द्वारा लगाए गए वाटर कूलर का मंत्री ने किया उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल: मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा ने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रिय प्रकल्प अमृतधारा के तहत आज आसनसोल बर्नपुर रोड स्थित रविंद्र नगर उन्नयन समिति के सामने एक ठन्डे पिने के पानी की मशीन लगायी। शाखा द्वारा इस सत्र (2025 -2026) का पांचवां एवं कुल 34 वां स्थायी अमृतधारा समाज को समर्पित की गयी । इस वाटर कूलर मशीन के दानदाता  डागा परिवार ने लगवाया। कोलकाता के डागा पैलेस निवासी आनंद एवं श्रुति डगा ने स्वर्गीय गोविंद लाल जी एवं सीता जी तथा स्वर्गीय कृष्ण कुमार जी डागा की स्मृति में यह मशीन लगाई है । जिसका उदघाटन पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम एवं कानून मंत्री श्री मलय घटक ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया।

इस अवसर पर पार्षद मौसमी बसु, सोना गुप्ता, मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, वैभवी फाउंडेशन के संस्थापक जगदीश बागड़ी, अध्यक्ष पुष्पा बागड़ी, मारवाड़ी युवा मंच के शाखा अध्यक्ष सत्यजीत बागड़ी आदि उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!