ASANSOL

Asansol – Durgapur में विशिष्ट लोगों का‌ होगा सम्मान

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल – दुर्गापुर विकास प्राधिकरण द्वारा आसनसोल नगरनिगम और दुर्गापुर नगरनिगम तथा जिला प्रशासन के सहयोग से आसनसोल – दुर्गापुर में विशिष्ट लोगों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए एडीडीए चेयरमैन कवि दत्ता की अध्यक्षता में प्राथमिक बैठक बुधवार को एडीडीए कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस बैठक में डीएम पोन्नाबलम एस, आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय, दुर्गापुर प्रशासक मंडली की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी, फास्बेक्की अध्यक्ष सचिन राय, आसनसोल चैंबर के नरेश अग्रवाल, मुकेश तोदी, पश्चिम बर्द्धमान जिला चैंबर के अजय खेतान, रानीगंज के रोहित खेतान, जगदीश झुनझुनवाला आदि उपस्थित थे।

बैठक में कवि दत्ता ने कहा कि पिछली बार दुर्गापुर में सम्मान समारोह हुआ था। इस बार आसनसोल और दुर्गापुर दोनों स्थानों पर सम्मान समारोह होगा। इसमें उद्योगपतियों के साथ ही खिलाड़ियों, कला एवं संस्कृति आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देनेवालों को सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता भी दी जायेगी। ताकि वह अपनी प्रतिभा को और निखार सकें। इस आयोजन के लिए फिलहाल 16 एवं 17 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए एक आयोजन और चयन कमेटी बनाई जायेगी। जिसमें सभी व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि भी रहेंगे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *