Asansol : ओसीपी में डूबने से दो छात्रों की मौत
बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol : ओसीपी में डूबने से दो छात्रों की मौत। आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत कल्ला के निकट स्थित भनौड़ा परित्यक्त ओसीपी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को बाग एवं कपड़े मिले। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए।















बताया जाता है कि दोनों छात्र ओसीपी में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकाला। आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एक की पहचान अनुराग प्रसाद जमुरिया एबी पीट निवासी के रूप में हुई। वहीं एक आसनसोल के सुकांत मैदान का निवासी था। दोनों ही ईस्टर्न रेलवे ब्वायज स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र थे। इस घटना ने एक बार फिर वहां की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


