BJP : तुलसी पौधा और हनुमान चालीसा वितरण
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य पूर्व मेयर और बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी, पार्षद गौरव गुप्ताऔर अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज आसनसोल के धधका इलाके में सफी मोड़ से लेकर इस क्षेत्र के विस्तृत इलाके में लोगों को तुलसी का पौधा और हनुमान चालीसा वितरित किया गया। इस बारे में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सफी मोड़ से लेकर पूरे इलाके में तकरीबन 300 लोगों को तुलसी का पौधा और हनुमान चालीसा का वितरण किया गया ।














जितेंद्र तिवारी ने कहा कि हनुमान चालीसा के पाठ से भुत पिशाच निकट नहीं आते हैं जो कि आज के बंगाल में बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि आज बंगाल में भुत पिशाच की बहुत ज्यादा संख्या हो गई है ।इसी को देखते हुए यह कार्यक्रम किया गया वहीं देवतनु भट्टाचार्य ने भी कहां की आज जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया और करीब 300 लोगों को तुलसी का पौधा और हनुमान चालीसा दिया गया उन्होंने कहा कि जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पांडवेश्वर में भी एक कार्यक्रम किया गया और आज यहां आसनसोल में भी यह कार्यक्रम हुआ

