NEET 2025 Topper ईसीएल कर्मी पुत्र कल्याण, राष्ट्रपति – पीएम करेंगे बात
रिव्यू के बाद कल्याण आल इंडिया में पहले स्थान पर
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( NEET 2025 Topper ) आसनसोल, जेके नगर क्षेत्र के कल्याण चट्टोपाध्याय ने नीट परीक्षा 2025 में पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया है। एक निजी स्कूल से उच्चतर माध्यमिक की पढ़ाई पूरी करने वाले कल्याण शुरू से ही मेधावी रहे हैं। जून में नीट के परिणाम आने पर उन्हें थोड़ी निराशा हुई थी, क्योंकि रैंक उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं थी। लेकिन परिणाम की समीक्षा के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि कल्याण ने 720 में से 686 अंक प्राप्त किए, और भौतिकी, रसायन विज्ञान, और जीवविज्ञान में 99% से अधिक अंक हासिल किए।




वर्तमान में कल्याण दिल्ली के एम्स में मेडिकल की पढ़ाई के लिए दाखिला ले चुके हैं। उनका लक्ष्य एमबीबीएस पूरा करने के बाद न्यूरोसाइंस में एमडी करना और एक अच्छे डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है।कल्याण के पिता भैरव चट्टोपाध्याय ईसीएल में कर्मी हैं, और उनकी मां गृहिणी हैं। कल्याण के इस शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र के लोग बेहद खुश हैं। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कार्यालय से कल्याण के परिवार से संपर्क किया गया है, और जल्द ही दोनों कल्याण से सीधे बात करेंगे। भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी, अभय उपाध्याय उनसे मिलने पहुंचे और बधाई दी।