SHOOTOUT : जमीन विवाद में मारी गोली, मौत
बंगाल मिरर, नियामतपुर: SHOOTOUT : जमीन विवाद में मारी गोली, मौत। कुल्टी थानान्तर्गत नियामतपुर में जमीन विवाद को केंद्र कर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। बाइक सवार हमलावरों ने जावेद रहमान को नियामतपुर के रहमान पाड़ा में गोली मार दी। वहीं अब पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस छानबीन कर रही है। जख्मी जावेद को पहले कुल्टी के निजी अस्पताल और उसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।













बताया जा रहा है कि जावेद आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो कार्यालय का कर्मचारी था इस बारे में जब हमने एक घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि दो अज्ञात लोग 10:30 के आसपास बाइक पर सवार होकर आए थे उन्होंने जावेद पर गोली चला दी मामले की जांच चल रही है उन्होंने कहा कि अभी इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दी जा सकती यह जांच का विषय है।

