Coal India Bonus : 2025 में लखटकिया की आस होगी पूरी ? 22 को बैठक
बंगाल मिरर, आसनसोल : Coal India Bonus : 2025 में लखटकिया बोनस का आस होगी पूरी ?
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के कर्मचारियों को मिलने वाला बोनस पिछले दस सालों में लगभग दोगुना हो चुका है। 2015 में जहां बोनस 48,500 रुपए था, वहीं 2024 में यह बढ़कर 93,750 रुपए तक पहुंच गया। अब 2025 के लिए 22 सितंबर को होने वाली बैठक में राशि तय होगी। यूनियनों का कहना है कि इस बार बोनस एक लाख रुपए से ऊपर जा सकता है।
श्रमिक संगठनों का कहना है कि महंगाई और उत्पादन लक्ष्य पूरा होने की वजह से बोनस सवा लाख रुपए से ऊपर होना चाहिए। वहीं प्रबंधन का रूख बैठक में सामने आएगा। जो पिछले वर्ष से 67 करोड़ करोड़ ज्यादा है। लेकिन उस समय में पावर 2 लाख 22 हजार था। वर्तमान में मेन पावर घटकर 2 लाख सात हजार रह गया है। बताया कि पिछले वर्ष ठेका मजदूरों को 8.33% बोनस मिला था। जिसमें कुछ प्राइवेट कंपनियों ने ऑथराइज्ड ठेका मजदूरों को 32 हजार रुपए दिए थे। अब 22 सितंबर को बुलाई गई बैठक में बोनस की राशि के साथ-साथ भुगतान की तारीख और वितरण की प्रक्रिया पर भी निर्णय लिया जाएगा।



पिछले 10 वर्षों में बोनस में कुल 45,250 रुपए की वृद्धि हुई है। यानी हर साल औसतन करीब 5 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी हुई। 2022 से 2024 के बीच बोनस में 17,250 रुपए का इजाफा हुआ, जिससे कर्मचारियों में इस बार भी बड़ी बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। वहीं लंबे अरसे के बाद इंटक को राहत मिली है हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद इंटक भी इस बैठक में शामिल हो सकेगा।
कोयला कर्मियों (CIL BONUS) कब कितना मिला बोनस
वर्ष राशि
2010 17,000
2011 21,000
2012 26,000
2013 31,500
2014 40,000
2015 48,500
2016 54,000
2017 57,000
2018 60,500
2019 64,700
2020 68,500
2021 72,500
2022 76,500
202385,000 2024 93500