Asansol : प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक डॉक्टर केबी घोष का निधन
बंगाल मिरर, आसनसोल: शहर के जाने-माने और अत्यंत लोकप्रिय ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉक्टर केबी घोष (Dr. K. B. Ghosh) का निधन हो गया। उनके निधन से आसनसोल के चिकित्सा जगत और आम जनता के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि वह दुर्गा पूजा के दौरान उत्तर बंगाल स्थित अपने पैतृक आवास पर गए हुए थे। वहीं कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष थी।



डॉ. घोष को आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में दशकों के अनुभव और बेहतरीन इलाज के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने कॅरियर में हजारों मरीजों को ठीक किया और उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी सरल और मिलनसार प्रकृति के कारण वे मरीजों और सहकर्मियों दोनों के बीच बेहद सम्मानित थे।डॉ. केबी घोष का जाना आसनसोल के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।
उनके निधन पर आसनसोल जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास, डॉक्टर रूद्रनील लहिड़ी, डा. निर्झर माजी समेत विभिन्न सामाजिक और चिकित्सा संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।