कोयला क्रेशर में शेख दिलदार की मौत, हंगामा
बंगाल मिरर,।जामुड़िया:जामुड़िया थाना क्षेत्र के चुरुलिया इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सूत्रों के अनुसार कोयला क्रेशर फैक्ट्री में काम करने वाले एक जेसीबी मशीन चालक का शव रहस्य में परिस्थितियों में पाया गया है। सूत्रों के अनुसार युवक की मौत जेसीबी चलाने के दौरान करंट लगने से हुई है।मृतक की पहचान शेख दिलदार (23) के रूप में हुई है,जो जामुड़िया थाना क्षेत्र के प्रेम बाजार इलाके का निवासी था। हालांकि युवक की मौत करंट लगने से या किसी अन्य कारणो से हुई अभी भी इस विषय पर असमंजस बना हुआ।















स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक की मौत कोयला क्रेशर कारखाने में हुई लेकिन उसका शव किसी अन्य जगह से बरामद हुआ।इस घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूत्र के अनुसार शनिवार को पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मधुडांगा इलाके में सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर जामुड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।बाद में प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद उचित मुआवजा मिलने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये नकद मुआवजा और प्रत्येक महीने परिवार सदस्य को 5 हजार रुपये की सहायता राशि देने का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन शांत हुआ।उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से फैक्ट्री मालिक फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


