ASANSOL

Asansol : टीएमसी पार्षद का पलटवार आरोपों की बौछार

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड के शगुन मैरिज हॉल विवाद में अब राजनीति और आरोप प्रत्यारोप और तेज हो गया है। एक ओर जहाँ मेयर विधान उपाध्याय ने अपनी ही पार्टी की काउंसलर सी.के. रेशमा के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करने की बात कही थी, वहीं दूसरी ओर आज काउंसलर सी.के. रेशमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया है।उन्होंने कहा कि वो भी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आर. के. श्रीवास्तव, कानूनी सलाहकार सुदीप्तो घटक और एम. बी. एंटरप्राइज के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करा रही हैं।

रेशमा का आरोप है — जिस दिन ये पूरा विवाद हुआ उस दिन वो अकेली थीं, और नगर निगम अधिकारी अपने साथ बाउंसर और मीडिया लेकर पहुंचे थे, ताकि दबाव बनाया जा सके।सी.के. रेशमा ने मेयर विधान उपाध्याय पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, मेयर ने मीडिया में ये कह कर उनकी छवि खराब की कि वो इस कम्युनिटी हॉल से आय कर रही थीं। रेशमा ने साफ कहा — वो एक वेलफेयर ऑर्गनाइज़ेशन चलाती हैं और उनका काम महिलाओं को सशक्त बनाना और रोजगार उपलब्ध कराना है।

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि कल्याणेश्वरी में नगर निगम का एक और कम्युनिटी हॉल पीपीपी मॉडल पर चल रहा है, जहाँ रात में बार डांस तक होने की शिकायतें हैं। रेशमा ने सवाल उठाया — ऐसी गतिविधियों पर नगर निगम क्या कार्रवाई कर रहा है?फिलहाल इस विवाद ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!