Durgapur नगर निगम से 3 बोर्ड सदस्यों की हुई छुट्टी, अब Asansol की बारी ?
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : Durgapur नगर निगम से 3 बोर्ड सदस्यों की हुई छुट्टी, अब Asansol की बारी।पश्चिम बंगाल में TMC सरकार के प्रशासनिक फेरबदल की कवायद तेज हो गई है। दुर्गापुर नगर निगम (DMC) के बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स से आज तीन प्रमुख सदस्यों को हटा दिया गया, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया।













सूत्रों के अनुसार, यह कदम पार्टी के राज्य नेतृत्व के निर्देश पर उठाया गया है, जो नगर निकायों में दक्षता बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारी के तहत लिया गया। अब आसनसोल नगर निगम (AMC) में भी इसी तरह के बदलाव की अटकलें जोर पकड़ रही हैं।हटाए गए सदस्यों में बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य अमिताभ बैनर्जी , दीपांकर लाहा और राखी तिवारी शामिल हैं। 2 दिन पहले ही यहां फिर बदल किया गया था अचानक फिर से बदलाव कर दिया गया। अब दुर्गापुर नगरनिगम में चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी और वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र यादव है।
तृणमूल नेतत्व ने कहा, “यह फेरबदल कार्यों की गति सुनिश्चित करने के लिए है। पार्टी का फैसला है, और हम इसका पालन करेंगे।” स्पष्ट किया कि यह नियमित समीक्षा का हिस्सा है, न कि किसी विवाद का परिणाम।विपक्षी दलों ने इसे TMC की आंतरिक कलह का संकेत बताया। BJP नेता ने कहा, “दुर्गापुर के बाद आसनसोल में भी बोर्ड सदस्यों की छुट्टी तय है। यह सत्ता पक्ष की अस्थिरता दिखाता है।”
राज्य सरकार ने आज ही में पूर्वी बर्धमान जिले की चार नगर पालिकाओं (कटवा, कालना, दाईंहाट, गुसकरा) में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन बदले थे। विशेषज्ञों का मानना है कि नवंबर में और फेरबदल हो सकते हैं, खासकर आसनसोल जैसे बड़े निकायों में। TMC की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
