Raniganj में GST की दबिश से हड़कंप
बंगाल मिरर, रानीगंज : रानीगंज के चूड़ी पट्टी, मारवाड़ी पट्टी सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर शनिवार दोपहर से केंद्रीय बलों के साथ GST विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। इस कार्रवाई से रानीगंज शहर में हड़कंप मच गयालंबे समय से पान मसाला, सिगरेट, बीड़ी एवं अन्य सामग्रियों के थोक विक्रेता नसीम खान की दुकानों पर यह कार्रवाई की जा रही है।














आरोप है कि इन फर्मों द्वारा गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) जमा नहीं किया गया। हालांकि दुकान मालिक नसीम खान ने कहा, “यह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया है। हम अपने वकील से परामर्श कर रहे हैं। कुछ कंपनियों की ओर से हमारे यहाँ टैक्स भुगतान की स्थिति की जाँच की जा रही है। हमने सारा टैक्स समय पर जमा किया है और GST अधिकारियों को हर तरह का सहयोग दे रहे हैं ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।”हालांकि GST अधिकारियों ने इस मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कार्रवाई देर शाम तक जारी थी।





