Shatrughan Sinha ने Nitish Kumar को दी बधाई, बताया सबसे सज्जन नेता, बंगाल में हलचल
बंगाल मिरर, आसनसोल : बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की भारी जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खुलकर तारीफ की है।अपने आधिकारिक X हैंडल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा:”बधाई हो! बिहार के लोगों को बधाई, जिन्होंने अपनी पसंद की सरकार और सबसे सम्मानित, सज्जन राजनेता नीतीश कुमार का नेतृत्व चुना। बिहार के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले, भरोसेमंद, परखे हुए और सफल मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है। उनके साथ खड़े सभी लोगों और दलों को भी साधुवाद। भगवान सबको आशीर्वाद दें। जय बिहार! जय हिंद!”













शत्रुघ्न सिन्हा की इस पोस्ट ने पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल मचा दी है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस नीतीश कुमार और NDA के खिलाफ लगातार हमलावर रही है। पार्टी के भीतर से ही कई नेताओं ने इसे ‘पार्टी लाइन के खिलाफ’ बताया है।वहीं, भाजपा नेताओं ने शत्रुघ्न सिन्हा की इस साफगोई की सराहना की है। आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने लिखा, “पार्टी के खिलाफ जाकर भी सच बोलने का साहस दिखाया, इसके लिए धन्यवाद शत्रुघ्न जी।”

