Agnimitra Pal : डामरा के बालू माफिया को बेनकाब करेंगी, ED को लिखी चिट्ठी
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल, 17 नवंबर 2025आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने आज अपने विधायक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी मचा दी।मुख्य आरोप:87 नंबर वार्ड (डामरा क्षेत्र) में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू कारोबार टीएमसी पार्षद तरुण हर महीने बालू माफियाओं से मोटी रकम वसूल रहे हैं।नामजद माफिया: पप्पू, विवेक, झंटू और अविनाश अवैध खनन से नदियों का रास्ता बदल गया, आए दिन लोगों की मौत हो रही है, पर्यावरण तबाह हो रहा है।पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे सब हो रहा है, कोई रोक-टोक नहीं।→ विधायक ने कहा, “मैं आज ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) को पत्र लिख रही हूँ। इन बालू माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए ED से तुरंत कार्रवाई की माँग की जाएगी।”














स्कूल सर्विस कमीशन भर्ती में फिर धाँधली
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अयोग्य उम्मीदवार नीतीश रंजन बर्मन को परीक्षा देने की अनुमति दी गई।2016 बैच के पुराने शिक्षकों को 10 अतिरिक्त अंक दिए गए, जिसका नए अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं।भाजपा ने पहले ही माँग की थी कि पुराने और नए उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग परीक्षा हो, लेकिन ममता सरकार नहीं चाहती कि बंगाल का युवा स्वावलंबी बने।“वो युवाओं को सिर्फ़ ₹1000-1500 भत्ते पर रखना चाहते हैं।”डामरा में BLO नियुक्ति में भी गड़बड़ीप्राइमरी टीचर अरूप हाजरा को BLO बनाया गया था, जो TMC का सक्रिय कार्यकर्ता है।भाजपा की शिकायत पर उसे हटाया गया।अग्निमित्रा पॉल ने चेतावनी दी –“बालू माफिया हो या भर्ती घोटाला, हम चुप नहीं बैठेंगे। जनता के हक़ की हर लड़ाई लड़ेंगे।”

