Asansol रेलवे ने बंद किया रास्ता, भड़का आक्रोश, तृणमूल का विरोध
बंगाल मिरर, आसनसोल: आज रेलवे प्रबंधन द्वाराआसनसोल के जीटी रोड के किनारे ट्रैफिक मोड पर ट्रैफिक जिम्नेशियम के किनारे से जो रास्ता रेलवे स्टेशन और कल्ला की तरफ गया है उस रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया रेलवे द्वारा अचानक इस कार्रवाई की वजह से आने-जाने वाले लोग मुसीबत में पड़ गए ।घटना की खबर पाकर 40 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद मौमिता विश्वास मौके पर पहुंची और उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद आरपीएफ के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों का साफ कहना था उनको उनके उच्च अधिकारियों का आदेश है।















इस बारे मे मौमिता विश्वास ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण मार्ग है और इससे पहले भी रेलवे द्वारा इसे बंद करने का प्रयास किया गया था लेकिन तब स्थानीय लोगों द्वारा बातचीत की गई थी और रेलवे ने आश्वासन दिया था कि इस पर सोच विचार किया जाएगा लेकिन कल रात अचानक इस मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि जीटी रोड के किनारे कई स्कूल है कॉलेज हैं और रेलवे क्वार्टर में रहने वाले लोग भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं इस रास्ते के अचानक बंद कर दिए जाने से उनको काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा उन्होंने तुरंत इस मार्ग को खोलने की मांग की वही घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी हमारे कैमरे के आगे अपने गुस्से का इजहार किया और कहा कि वह इस रास्ते का लंबे समय से इस्तेमाल करते आ रहे हैं अचानक अगर इस रास्ते को बंद कर दिया जाए तो लोगों को भारी परेशानी होगी

