IDBI ने लोन रिकवरी के लिए फ्लैट पर लिया कब्जा
बंगाल मिरर, एस सिंह , आसनसोल : आसनसोल के मोहिशीला कॉलोनी इलाके में बने शैल अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल पर डी3 फ्लैट को आज पुलिस प्रशासन के सहयोग से और अदालत के आदेश पर आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों ने सील कर दिया इससे फ्लैट के मालिक चिरौदीप दत्ता तथा सुष्मिता दत्त ने 2010 में आईडीबीआई बैंक से लोन लिया था फिलहाल 1315775 तथा ब्याज की रकम बकाया थी। इसके बाद आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और आखिरकार आज उन्हें फ्लैट का फिजिकल पोजीशन लेने का आदेश मिल गया ।














पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आज फ्लैट का फिजिकल पोजेशन ले लिया गया। रिकवरी एजेंट एस एसजी एसोसिएट के प्रमुख राजीव बनर्जी के नेतृत्व में श्रेया दास सुवनका लहरी दिनेश सेन अंजन पाल मिताली घटक विप्लव भट्टाचार्य द्वारा फ्लैट का फिजिकल पोजेशन लिया गया। वहीं आईडीबीआई बैंक की तरफ से डीजीएम तथा आधिकारिक अधिकारी उदय कुमार तिवारी आईडीबीआई बैंक की डिप्टी मैनेजर सपना सुधा भी उपस्थित थी।





