Asansol Girls College के 75 वर्ष पूरे, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ
बंगाल मिरर, आसनसोल, 22 नवंबर। आसनसोल गर्ल्स कॉलेज ने आज अपने 75 वर्ष (प्लेटिनम जुबली) पूरे होने पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह रंगारंग कार्यक्रम कल भी जारी रहेगा।मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज की पूर्व टीचर-इन-चार्ज डॉ. अंजली राय की प्रतिमा का अनावरण किया।कार्यक्रम में काजी नजरूल विश्वविद्यालय के कुलपति, कॉलेज की टीचर-इन-चार्ज डॉ. मोनिका साहा, आसनसोल एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य, नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. निखिल चंद्र दास, ईएसआई अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. अतनु भद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।














डॉ. मोनिका साहा ने कहा कि 75 वर्ष पूरे होना कॉलेज के लिए गर्व की बात है। कॉलेज का एकमात्र उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। वर्तमान में यहां 3,000 छात्राएं पढ़ती हैं और 20 विषयों में ऑनर्स कोर्स चल रहे हैं। उन्होंने पूर्व एवं वर्तमान शिक्षकों व प्रबंधन तथा गवर्निंग बॉडी अध्यक्ष मलय घटक को धन्यवाद दिया।
मंत्री मलय घटक ने कहा कि जिले के सभी कॉलेजों में आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की अलग पहचान है। यहां उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा दी जाती है और कई पूर्व छात्राएं आज सफल जीवन जी रही हैं। कॉलेज की शुरुआत मणिमला स्कूल से हुई थी, बाद में मणिमला गर्ल्स कॉलेज और फिर आसनसोल गर्ल्स कॉलेज नाम से जाना गया। डॉ. अंजली राय के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों से कॉलेज छात्राओं को सशक्त बनाने का काम बखूबी कर रहा है।


