वार्ड 76 में तृणमूल कांग्रेस ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल
बंगाल मिरर, आसनसोल, 6 दिसंबर : ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 76 में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक मौजूद रहे। इस अवसर पर उपमेयर अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, वार्ड 76 की पार्षद बबीता दास, ज्वाला शर्मा, युवा तृणमूल नेता अजय प्रसाद सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।














कंबल वितरण के दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा से गरीबों, मजलूमों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार और पार्टी लगातार ऐसे सामाजिक कार्य कर रही है ताकि किसी को ठंड से परेशानी न हो।कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को गर्म कंबल प्रदान किए गए। स्थानीय लोगों ने तृणमूल कांग्रेस और नेतृत्व का आभार जताया।


