Durgapur संत निरंकारी मिशन का समागम 21 को, सतगुरु माता सुदीक्षा जी पहली बार पधारेंगी
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : संत निरंकारी मिशन की तरफ से 21 दिसंबर को दुर्गापुर के जादवेंद्र पांजा एवेन्यू इलाके में स्थित सगरभांगा स्पॉटिंग मैदान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आगमन होने जा रहा है। उत्तर पुर्व भारत के सभी संतों का समागम होगा। आपको बता दें कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी पहली बार दुर्गापुर पधारेंगी। इस संत समागम में सिर्फ पश्चिम बंगाल ही रहे बल्कि सिक्किम उड़ीसा असम झारखंड दिल्ली से भी संत महात्मा आएंगे और इस विशाल संत महाकुंभ में सम्मिलित होंगे ।















18 तारीख से अगले तीन दिनों तक के लिए संत निरंकारी मिशन की तरफ से यूथ संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है जिसमें 15 साल से लेकर 45 साल तक के लोग हिस्सा लेंगे इसका आयोजन शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किया गया है दरअसल संत निरंकारी मिशन लगातार इसी तरह से पूरे विश्व में भाईचारा और शांति की वाणी को फैलाने के लिए प्रयास करता रहा है उनका प्रयास है कि सभी उस अपार शक्ति को जाने समझे उनकी अनुकंपा प्राप्त करें जिससे उनका जीवन सुख समृद्धि और शांति से परिपूर्ण हो।


