ASANSOL

Asansol : शुभम अग्रवाल हत्याकांड में उदय और बिट्टू को आजीवन कारावास

बंगाल मिरर, एस सिंह: बर्नपुर के 14 साल के शुभम अग्रवाल की हत्या के आरोप में आसनसोल अदालत ने आज बिट्टू मंडल और उसके मामा उदय मंडल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 26 मार्च 2023 को बच्चे की हत्या की गई थी। इस मामले में बिट्टू का छोटा भाई भी दोषी हैं लेकिन वह नाबालिग है इस वजह से जुविनाईल अदालत उसका फैसला करेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 मार्च 2023 को 14 साल का शुभम अग्रवाल खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। 2 दिन बाद दामोदर नदी के किनारे झाड़ियों में उसकी लाश एक बोरी में बंद अवस्था में पाई गई थी इसके बाद हीरापुर थाने की पुलिस की जांच में पता चला कि इस हत्याकांड में उस बच्चे का दोस्त दोस्त का बड़ा भाई और उन दोनों भाइयों के मामा संलिप्त हैं। बताया जा रहा है की फिरौती के लिए उसका अपहरण किया गया था लेकिन अपहरणकारीयों द्वारा जब मुंह पर टेप बांधने की वजह से बच्चे की मौत हो गई तो बच्चे की लाश को बोरे में बांधकर नदी के किनारे फेंक दिया गया और मरने वाले बच्चे का मोबाइल आसनसोल रेलवे स्टेशन के सात नंबर प्लेटफार्म के पास फेंक दिया गया था लेकिन पुलिस की जांच में यह सारे तथ्य उजागर हुए और आज आसनसोल अदालत में बिट्टू मंडल और उसके मामा उदय मंडल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अपराधियों ने मरने वाले बच्चों के मोबाइल से ही अपहरण के बाद उसकी तस्वीर खींची थी जिसे वह उसे बच्चों के घर वालों को भेज कर फिरौती की रकम वसूलना चाह रहे थे लेकिन उससे पहले ही बच्चे की मौत हो गई घटना में यह बात भी सामने आई है कि अपहरण से एक दिन पहले बिट्टू ने अंडाल में अपनी प्रेमिका को फोन किया था और कहा था कि उसे बहुत जल्द अमीर बनना है इसलिए वह एक बच्चे का अपहरण करके फिरौती वसूल करेगा। पुलिस की पूछताछ में अंडाल कि उस युवती ने यह स्वीकार किया है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *