DPS Asansol में करियर फेयर का आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल:
दिल्ली पब्लिक स्कूल, आसनसोल में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से 19 दिसम्बर, दिन शुक्रवार को विद्यालय परिसर में एक करियर फेयर का सफल आयोजन किया गया। इस करियर फेयर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा बदलते समय की मांगों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, प्रोफेशनल कोर्स प्रदाताओं एवं करियर काउंसलिंग संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया l














इनमें आईआईएलएम विश्वविद्यालय, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय , चाणक्य विश्वविद्यालय, क्वांटम विश्वविद्यालय, वॉक्सन विश्वविद्यालय , एम्स इंस्टिट्यूट, बेंगलुरु , गणपत विश्वविद्यालय (गुजरात / गोवा) , दयानंद सागर विश्वविद्यालय , डीआईटी विश्वविद्यालय, एमआईटी वर्ल्ड पीस विश्वविद्यालय (पुणे) , जैन डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय , लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय , चंडीगढ़ विश्वविद्यालय , जीएलए विश्वविद्यालय , बीआरडीएस , चितकारा विश्वविद्यालय , महिंद्रा विश्वविद्यालय , स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन एंड मीडिया , अर्का जैन विश्वविद्यालय आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे l
उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, लॉ, डिजाइन, मीडिया, रक्षा सेवाओं सहित अन्य उभरते करियर क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
करियर फेयर के दौरान छात्रों और उपस्थित अभिभावकों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी रुचि, योग्यता एवं भविष्य की संभावनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और करियर चयन को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विद्यालय की प्राचार्या सुश्री विनीता श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि करियर फेयर जैसे आयोजन विद्यार्थियों को सही समय पर सही निर्णय लेने में सहायक होते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के मार्गदर्शक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी आमंत्रित संस्थानों, विशेषज्ञों, अभिभावकों , शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। यह करियर फेयर छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ और उनके आत्मविश्वास एवं करियर दृष्टि को सशक्त बनाने में सहायक रहा।

