TMC की जवाबी सभा, जिला अध्यक्ष ने विधायक अग्निमित्रा को बताया सूर्पनखा
बंगाल मिरर, आसनसोल :आज डामरा हाटतला इलाके में आज तृणमूल कांग्रेस की तरफ से एक प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया यहां पर पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती मंत्री मलय घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी वी शिवदासन दासु सहित अन्य टीएमसी नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर टीएमसी नेताओं ने वर्तमान में राज्य में चल रहे एस आई आर की प्रक्रिया को लेकर कहा कि उन्हें इस प्रक्रिया से कोई गुरेज नहीं है वह भी चाहते हैं कि मतदाता सूची पूरी तरह से स्वच्छ और पारदर्शी हो और जो मतदाता होने का अधिकारी नहीं है उसे सूची में स्थान ना मिले लेकिन वह यह भी नहीं चाहते कि कोई भी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से कटे इसके लिए समय लेकर मतदाता सूची का काम करना चाहिए था लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर दबाव डालकर इसे एक महीने के अंदर करवाने का प्रयास किया जिस वजह से आज यह हालत हो गई है कि कहीं बीएलओ बीमार पड़ गए कई लोगों ने तो आत्महत्या कर ली या उनकी मौत हो गई और यह सब कुछ इसलिए हुआ क्योंकि उन पर काम का अनावश्यक दबाव डाला गया था जो काम आराम से समय लेकर करना चाहिए था उसे बहुत जल्दबाजी में करने के लिए दबाव डाला गया जिस वजह से यह अप्रिय जनक स्थिति उत्पन्न हुई ।















पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि कुछ लोग अपने आप को डामरा का धरतीपुत्र कहते हैं उनसे वह पूछना चाहते हैं कि अगर वह सही में इस क्षेत्र के धरतीपुत्र हैं तो उन्होंने डामरा के लिए क्या किया है वहीं उन्होंने आसनसोल दक्षिण की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र की जनता ने क्या सोचकर भाजपा प्रत्याशी को जिताया था उनकी समझ में नहीं आ रहा है नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में इस आसनसोल दक्षिण विधानसभा की जनता ने शूर्पणखा के लिए वोट दिया जो नाक कान कटवा कर चली गई और पिछले साढ़े चार वर्षों से उनका यहां पर कोई नामोनिशान नहीं है उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लोग अपने विधायक के बारे में बोल रहे हैं कि तोमार देखा नाई
टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने कहा कि 2011 में पश्चिम बंगाल में परिवर्तन हुआ ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की सरकार बनी उसके बाद से जब भी विधानसभा का चुनाव आता है ऐसा लगता है कि इस बार टीएमसी की सरकार नहीं बनेगी लेकिन ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार ने जनता की भलाई के लिए इतना काम किया है कि हर बार उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है उन्होंने कहा कि 2016 में जब विधानसभा का चुनाव हुआ था कांग्रेस और वामपंथियों के बीच गठबंधन हुआ था और सभी मीडिया चैनलों पर यह कहा जा रहा था कि इस बार टीएमसी के लिए जितना संभव नहीं है लेकिन 2016 के विधानसभा चुनाव के जब नतीजे निकले तो देखा गया की 2011 में पार्टी को जितना बहुमत मिला था उससे ज्यादा बहुमत मिला है ऐसा ही हाल 2021 में भी हुआ 2021 में हमने देखा कि कुछ टीएमसी नेता यह सोचकर की 2021 में टीएमसी हार जाएगी भाजपा में चले गए लेकिन उस बार भी ममता बनर्जी पर लोगों ने भरोसा जताया और 2021 में और बड़े बहुमत से टीएमसी की सरकार बनी उन्होंने उपस्थित टीएमसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा दिन नहीं है ऐसे में उन्हें अभी से कमर कस कर चुनाव की तैयारी में जुट जाना होगा. ।
वहीं मंत्री मलय घटक ने कहा कि कुछ दिनों पहले यहीं पर बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सभा की थी उस सभा में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल भी मौजूद थीं। मलय घटक ने कहा कि उन्हें विधायक हुए 4 साल से ज्यादा समय हो गया है लेकिन वह अपने विधानसभा क्षेत्र में दिखती नहीं है अब जबकि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं वह फिर से अपने विधानसभा क्षेत्र में आ रही हैं और नाटक कर रही हैं उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले वह हटन रोड गई थी और वहां पर टोटो चालकों को धमका रहीं थीं एक विधायक होने के नाते उन्हें चाहिए कि वह बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध करें ऐसा ना करके जो बेरोजगार युवा टोटो चलाकर किसी तरह अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं उनकी रोजी-रोटी पर गाज गिराने का काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि भाजपा का यही काम है भाजपा ने कभी जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं किया है ।
अग्निमित्र पाल ने विडियो संदेश जारी कर कहा की यही तृणमूल की संस्कृति है। महिलाओं का अपमान करना ही तो तृणमूल की पहचान है। वह चाहे राष्ट्रपति हो या दुष्कर्म पीड़िता।


