APAS के लिए AMC को दिये 25 करोड़, 15 दिनों में रिव्यू : डीएम
बंगाल मिरर, आसनसोल : आज आसनसोल नगर निगम में एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नबलम नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय कमिश्नर एकम जे सिंह सहित विभिन्न बोरो के चेयरमैन तथा आसनसोल नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे यहां पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हाल ही में जो नई परियोजना आमार पारा आमार समाधान शुरू किया गया था उसके कार्यों की समीक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया।














आज की बैठक के बारे में पत्रकारों की जानकारी देते हुए जिला शासक एस पोन्नबलम से बात की तो उन्होंने कहा कि टेंडर मैच्योरिटी को लेकर कुछ समस्या आई थी लेकिन उनका समाधान निकाल लिया गया है और उम्मीद है कि आप बहुत जल्द इन कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा उन्होंने कहा कि आज की बैठक में आसनसोल नगर निगम तथा जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे उनकी मौजूदगी में इस बात पर चर्चा हुई कि राज्य सरकार के आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना के तहत जानकारी को करने के लिए आवेदन आए थे उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए उन्होंने कहा कि इन कार्यों को करने की दिशा में फंड की कोई कमी नहीं होगी राज्य सरकार ने पर्याप्त फंड उपलब्ध कराए हैं इस क्षेत्र में 1040 बूथ है जहां पर इन कार्यों को किया जाएगा उन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम को 25 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं लेकिन अभी तक उसे अनुपात में काम नहीं हो रहा। अब हर15 दिनों में बैठक कर समीक्षा होगी।
मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक हुई जिसमें जिला शासक नगर निगम की कमिश्नर नगर निगम के चेयरमैन डिप्टी मेयर के अलावा विभिन्न बोरो चेयरमैन तथा एमएमआईसी उपस्थित थे उन्होंने बताया कि आज की बैठक में आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना को लेकर सविस्तार चर्चा हुई उन्होंने कहा कि आज की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई की जानकारी को करने के लिए आवेदन आए हैं उन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए टेंडर की प्रक्रिया को संपन्न करके जल्द से जल्द जानकारी को पूरा करने को लेकर आज की बैठक में चर्चा हुई ।
उल्लेखनीय के नगर निगम द्वारा कई बार ठेकेदारों के साथ बैठक किया गया था। लेकिन अभी ठेकेदार कार्यों को करने में रूचि नहीं ले रहे।

