अय्यप्पा पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
बंगाल मिरर, आसनसोल : शहर के एसबी. गोराई रोड स्थित षष्ठी नारायण गोराई स्मृति भवन में रविवार, 62वें वर्ष का सास्था पूजा (स्वामीये सरणम अय्यप्पा पूजा) श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान अय्यप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह पूजा विशेष रूप से दक्षिण भारतीय द्वारा आयोजित की जाती है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हुई, जहां सास्था समूह, कोलकाता द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। पूजा और भजन कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक चला। इसके बाद देर रात तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।















यहां अतिथि के रूप में जिला शासक पोन्नाबलम एस, अतिरिक्त जिला शासक ई सुहासिनी, प्रदेश तृणमूल सचिव वी शिवदासन दासु उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष रेशमा रामकृष्णन और सचिव सी मुरली की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक एके शर्मा, प्रधानाचार्य सुशील सिन्हा, मनीष बगड़िया, सुब्रह नारायण गोरा, ऋषि गोराई, मुकेश अग्रवाल, कुमार, मोहन, प्रकाश, राजा और मुरली राव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


