Asansol : 1.74 करोड़ के हाइड्रेन निर्माण कार्य का शिलान्यास
बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार को हाइड्रेन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। एक आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चट्टोपाध्याय ने वार्ड संख्या 20 से 27 के बीच बनने वाले इस हाइड्रेन निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।इस अवसर पर आसनसोल के डिप्टी मेयर वासिमुल हक, बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा, वार्ड के काउंसिलर श्रावणी मंडल, दुनिया राय, प्रेम प्रसाद, अशोक भाष्कर तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।














पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन अमरनाथ चट्टोपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे पश्चिम बंगाल में लगातार विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं। आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में हाइड्रेन निर्माण का यह कार्य भी उसी विकास प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।


