अभिनव गिन्नी हाउस में लकी लक्ष्मी लकी ड्रॉ के विजेताओं को उपहार दिए गए
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के राहा लेन इलाके में जीटी रोड के किनारे स्थित अभिनव गिन्नी हाउस में आज एक लकी ड्रॉ कंपटीशन के विजेताओं को उपहार दिए गए आपको बता दें कि अभिनव गिरी हाउस में पिछले कुछ समय से लकी लक्ष्मी नामक एक लकी ड्रॉ कंपटीशन का आयोजन किया गया था आज उसके विजेताओं को उपहार दिया गया जिन लोगों को यह पुरस्कार दिया गया वह न सिर्फ आसनसोल बल्कि डिसेरगढ़ धनबाद आदि इलाकों से भी आए थे आज इनको गोल्ड कॉइन सिल्वर कॉइन प्रदान किए गए ।














इस बारे में जब हमने मूल रूप से आसनसोल निवासी लेकिन वर्तमान में धनबाद में कार्य कर रहे डॉक्टर अनुपम नायक से बात की तो उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने आसनसोल में अभिनव गिनी हाउस से कुछ गहने खरीदे थे तब उनका नाम लकी ड्रा के लिए आया था और उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि आज उन्हें इनाम मिला उन्होंने कहा कि नए साल में यह इनाम पाकर वह बहुत खुश हैं उन्हें एक सिल्वर कॉइन मिला है ।
उन्होंने कहा कि वह अपने कार्य के लिए धनबाद में रहते हैं लेकिन जब भी उन्हें अपने परिवार के लिए कुछ भी गहने खरीदने होते हैं वह और कहीं नहीं जाते वह अभिनव गिनी हाउस आते हैं क्योंकि यहां पर मलिक के साथ-साथ है यहां के सभी कर्मचारियों का आचरण और व्यवहार इतना अच्छा है कि उन्हें खींच लाता है इसके अलावा यहां पर जो भी सामग्री वह खरीदते हैं उसकी गुणवत्ता इतनी अच्छी होती है कि वह कहीं और जाने का सोचते भी नहीं है उन्होंने कहा कि आज उन्हें जो यह उपहार मिला है यह उनके लिए बहुत ही अप्रत्याशित था वह रानीगंज में थे तब उनको फोन आया और उन्हें यह उपहार पाकर बहुत खुशी हो रही है उन्होंने अभिनव गिनी हाउस के मालिक और इससे जुड़े सभी को धन्यवाद दिया ।
वही जब हमने इस बारे में अभिनव गिनी हाउस के मालिक प्रदीप केसरी से बात की तो उन्होंने कहा कि यह लकी ड्रॉ कंपटीशन पूरे भारतवर्ष में हो रहा था और उन्होंने अपने ग्राहकों के लिए भी यह कंपटीशन रखा था और उनके एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले दुकानों में यह कंपटीशन रखा जाता है उन्होंने भी अपने ग्राहकों के लिए इस लकी ड्रॉ कंपटीशन को रखा था और उन्हें बहुत खुशी हुई कि उनकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भी यह पुरस्कार मिला उन्होंने कहा कि आज यहां पर सिल्वर कॉइन के साथ-साथ गोल्ड कॉइन भी उनके ग्राहकों को मिला कुल 14 ग्राहकों को आज यह पुरस्कार मिला उन्होंने कहां के वह चाहते हैं नए साल में सभी सुख और समृद्धि के साथ रहे और सबके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और सब स्वस्थ रहें।





