ASANSOL-BURNPUR

Asansol तृणमूल कांग्रेस दक्षिण टाउन ब्लॉक की पूर्ण कमेटी घोषित

बंगाल मिरर, बर्नपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य की सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में गुरुवार की शाम आसनसोल दक्षिण टाउन ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की पूर्ण कमेटी की घोषणा की गई। बर्नपुर के मस्जिद रोड स्थित टाउन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी ने नई कमेटी की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि करीब चार माह पहले उन्हें दक्षिण टाउन ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन एसआईआर सहित अन्य कारणों के चलते अब तक पूर्ण कमेटी का गठन नहीं हो सका था।

उन्होंने बताया कि नई गठित कमेटी में संगठनात्मक संतुलन और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। कमेटी में 22 वार्डों के लिए दो बोरो चेयरमैन—शिवानंद बाउरी और डॉ. देवाशीष सरकार—को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 11 महासचिव, 22 सचिव, 11 सांगठनिक सचिव, 18 एक्जीक्यूटिव सदस्य तथा 22 वार्डों में 11 नए वार्ड अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी ने कहा कि इस कमेटी में समाजसेवी व्यक्तियों के साथ-साथ पार्टी के नए और पुराने कर्मियों को शामिल किया गया है। साथ ही ऐसे लोगों को भी मौका दिया गया है, जो पहले बाहर रहकर पार्टी के लिए कार्य कर रहे थे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कमेटी आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!